फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जन्मदिन की पार्टी में विवाद, बाद में युवक को मारी गोली, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-115 के अंसल सोसाइटी में जन्मदिन पार्टी के दौरान हुए विवाद ने फायरिंग का रूप ले लिया। पुरानी रंजिश में आरोपियों ने एक युवक को गोली मार दी। युवक के घायल होने पर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन

दोनों पक्ष जगह तय कर एकत्रित हुए थे। इंस्पेक्टर सिमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई कर आरोपी रीतेइंदर सिंह निवासी गांव रजिंदर नगर खन्ना, सावेज खान निवासी गांव टपरणा शामली यूपी, जोबनप्रीत सिंह निवासी गांव ढूलण फतेहाबाद हरियाणा और हार्दिक अदलखा निवासी गांव मोहना जिला बल्लवगढ़ फतेहाबाद को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के खिलाफ थाना सोहाना में आर्म्स एक्ट व इरादा कत्ल का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता अनुज शर्मा निवासी अंसल सेक्टर-115 ने बताया कि कुछ दिन पहले फ्लैट नंबर 604 में जन्मदिन पार्टी के दौरान दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। इस दौरान एक युवक ने सावेज खान के सिर पर कांच का गिलास मार दिया था। इसके बाद दोनों पक्षों में रंजिश हो गई। 1 अप्रैल को दोनों पक्ष गांव भागोमाजरा के पास पुराने कबड्डी ग्राउंड के नजदीक आमने-सामने आ गए। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

इसमें अनुज शर्मा के दोस्त ऋषभ फोगाट की बाईं बाजू में गोली लग गई। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद कर ली गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और घटना में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें