फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पेट्रोल पंप के पास युवकों पर चाकू-दातर से किया जानलेवा हमला, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। नाभा साहिब स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास देर रात तीन युवकों पर चाकू और दातर से जानलेवा हमला किया गया। हमले में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। थाना जीरकपुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर लुधियाना प्रतापगढ़ निवासी अशोक कुमार सहित नौ अज्ञात साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वह पंचकूला सेक्टर-25 में किराये पर रहता है। हरियाणा कृषि विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है। 22 मई की रात करीब साढ़े 12 बजे उसके साले उज्ज्वल का फोन आया कि कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही वह कार लेकर नाभा साहिब स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, जहां उज्ज्वल घायल अवस्था में मिला। घटनास्थल पर निरंजन चौधरी, उत्कर्ष तिवारी, शुभम उर्फ जस्सू, आसू, नितिन और एहसान भी मौजूद थे। इनमें शुभम और उत्कर्ष भी घायल थे। उज्ज्वल ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचा था। इसी दौरान प्रतापपुर लुधियाना निवासी अशोक कुमार अपने 8-9 साथियों के साथ दो कारों में वहां आया। आरोप है कि सभी के पास चाकू और दातर जैसे हथियार थे। शिकायत के मुताबिक अशोक कुमार ने उज्ज्वल के पेट में चाकू मारा, जबकि अन्य आरोपियों ने उसके माथे और बाजू पर दातर से वार किए। उत्कर्ष तिवारी और शुभम उर्फ जस्सू पर भी हमला किया गया। आरोपियों ने ईंटों से भी हमला किया और मौके से फरार हो गए। घायलों को तुरंत जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट और बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें