कुराली। नौकरी का झांसा देकर लोगों से लूटपाट करने वाले गिरोह के एक आरोपी को पुलिस ने काबू किया है। आरोपी की पहचान वीरदविंदर सिंह निवासी खमाणो के रूप में हुई है। उसका एक साथी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। थाना सिटी के इंचार्ज गगनदीप सिंह ने बताया कि 2 दिसंबर को इन आरोपियों ने गांव चनालों के पास एक युवक के सिर पर लोहे की राॅड मारकर उसके पैसे मोबाइल और स्कूटी लेकर फरार हो गए थे। घटना के बाद ही वह इन आरोपियों के पीछे लगे हुए थे। आरोपी ने बताया कि वह लोग एक एप चलते हैं और लोगों को काम दिलवाने का झांसा देकर उनको अपने पास बुलाते हैं और लूट की वारदात को अंजाम देते हैं। उनकी इस एप को देखकर ही युवक उनके पास आया था। इस दौरान वह जब उससे बात कर रहा था तो उसके साथी ने पीछे से आकर उसके सिर पर रॉड से हमला कर नकदी और एक्टिवा लेकर फरार हो गए थे।