फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: निवेश के नाम पर 1.81 करोड़ हड़प दंपती रफूचक्कर, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
ज़ीरकपुर। इनफिनिट इन्वेस्टमेंट्स के नाम से निवेश की योजना चलाने वाले दंपती ने करोड़ों रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने सुगंधा शर्मा उर्फ नीतू गुलाटी और सौरव शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि दंपती लगातार लोकेशन बदल रहा है, लेकिन उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता मनजीत सिंह जीरकपुर और रमनदीप सिंह सेठी नोएडा ने बताया कि आरोपी दंपती शेयर ट्रेडिंग में 25–30 प्रतिशत मुनाफा देने का लालच देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। शुरुआत में मामूली फायदा देकर भरोसा जीतते, फिर परिवार के कई सदस्यों से मोटी रकम निवेश करवाते। जांच के मुताबिक, दंपती ने मनजीत सिंह, उनकी पत्नी, सास, जीजा, साले सहित कई लोगों से कुल 1,81,60,000 रुपये की ठगी कर ली। ।


मासी और रिश्तेदारों के खाते में डलवाए रुपये
आरोपी इनफिनिट इन्वेस्टमेंट्स के नाम से कार्यालय खोलकर खुद को निवेश विशेषज्ञ बताता था। बाद में बड़ी रकम अपनी मासी गीता रानी और अन्य रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर करवाया। इसके बाद दोनों अचानक अपना फ्लैट बेचकर चलते बने। पूरा सामान डेराबस्सी स्थित मासी गीता रानी के घर शिफ्ट कर दिया। भागने से पहले सौरव शर्मा ने व्हाट्सएप पर शिकायतकर्ताओं को धमकी भरे संदेश भी भेजे, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें