मोहाली। जिले में मंगलवार को एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला, जबकि चार लोग तंदुरुस्त हुए हैं। साथ ही 1296 लोगों ने इस दौरान टीकाकरण भी करवाया। इसमें 417 को पहली और 879 लोगों को दूसरी डोज लगी है। डीसी ईशा कालिया ने इसकी पुष्टि करते हुए लोगों से अपील की है कि वह कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करें, क्योंकि अभी कोरोना पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। मंगलवार को संक्रमित हुआ व्यक्ति मोहाली से संबंधित है। वहीं, अब तक कोरोना के 68824 केस सामने आ चुके हैं और इनमें से 67734 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी 22 केस सक्रिय हैं, जबकि 1068 लोगों की मौत हो चुकी है।