फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: विदेश में बैठे बच्चों संग शहर का दंपती मनाएगा दिवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। दिवाली पर घरों में दीये जलते हैं और परिवार के सभी सदस्य एक साथ खुशियां मनाते हैं। लेकिन मोहाली के एरोसिटी निवासी विनय और प्रीति के लिए इस बार दिवाली कुछ अलग होगी। वे अपने बच्चों के साथ वीडियो कॉल के जरिये त्योहार मनाएंगे। उनके बेटे गौरव इंग्लैंड में रहते हैं, जबकि बेटी दीक्षा कनाडा में है। दोनों बच्चे कई सालों से विदेश में रह रहे हैं। बच्चों के विदेश जाने के बाद से विनय और प्रीति की दिवाली की तस्वीर बदल गई है। परिवार के मुताबिक, विदेश जाने के बाद बच्चे अब तक करीब दो बार ही दिवाली मनाने घर आ पाए हैं। बाकी वर्षों में त्योहार फोन और वीडियो कॉल के जरिये ही मनाना पड़ा है। इस दिवाली मां पूजा की थाली सजाएगी और घर में दीप जलाएगी। बेटा गौरव और बेटी दीक्षा विदेश से वीडियो कॉल के जरिये परिवार के साथ जुड़ेंगे। समय के अंतर के बावजूद परिवार एक साथ पूजा और त्योहार की खुशियां बांटने की कोशिश करेगा। विनय और प्रीति को बच्चों की मौजूदगी की कमी जरूर महसूस होती है। हालांकि, वीडियो कॉल ने दूरी को कुछ हद तक कम कर दिया है। उनके लिए दिवाली अब सिर्फ रोशनी का त्योहार नहीं है। यह अपनों से जुड़े रहने और उनके लौटने की उम्मीद का भी त्योहार बन गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें