मोहाली। सेक्टर-66ए स्थित केएलवी सिग्नेचर टावर्स में फ्लैट बिक्री के एग्रीमेंट से छेड़छाड़ कर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आईटी सिटी थाना पुलिस ने फ्लैट एफ-702 के मालिक पारस कुमार पोपलानी और उनकी पत्नी अवनीत कौर की शिकायत पर आरोपी अतुल गोसैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार फ्लैट का सौदा रद्द होने के बाद भी आरोपी ने एग्रीमेंट में कथित तौर पर फर्जी एंट्री और जाली हस्ताक्षर कर सिविल केस दायर किया। फोरेंसिक जांच में हस्ताक्षर जाली पाए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।