फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दुष्कर्म कर युवती की बनाई अश्लील वीडियो, किया ब्लैकमेल, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। बलौंगी थाना क्षेत्र में एक युवती ने दुष्कर्म कर उसे ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए और उसकी आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बनाकर धमकाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली है। यहां पीजी में रहकर नेल आर्टिस्ट का काम करती है। उसने पुलिस को बताया कि सितंबर 2025 में उसकी मुलाकात राकेश कुमार नामक युवक से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और इसी दौरान आरोपी ने जन्मदिन की पार्टी में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उस समय उसकी अश्लील फोटो ली और वीडियो भी बना ली। पीड़िता के अनुसार, जब उसने आरोपी से दूरी बनाने की कोशिश की तो उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी और बाद में शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए रखे। इस दौरान वह गर्भवती भी हो गई। आरोप है कि आरोपी ने उसे गर्भपात के लिए दबाव डाला, लेकिन उसने मना कर दिया। पीड़िता ने बताया कि 2 मार्च 2026 को आरोपी शादी की बात कहकर घर से निकला और फिर नहीं लौटा। बाद में उसकी तबीयत खराब होने पर उसे सिविल अस्पताल फेज-6 में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद उसने पुलिस में शिकायत दी। बलौंगी थाना पुलिस ने आरोपी राकेश कुमार निवासी हिमाचल प्रदेश के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 और 123 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें