फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दूसरे का प्लॉट अपना बताकर की 28.12 लाख की टगी, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मोहाली। बे-शॉप के प्लॉट को अपना बताकर 28.12 लाख की ठगी करने के मामले में आईटी सिटी पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी ने किसी दूसरे के प्लॉट को खुद का बताकर बेच दिया और जब खरीदार ने गमाडा से प्रॉपर्टी का असल रिकार्ड निकलवाया तो पता चला कि आरोपी के पास कोई प्रॉपर्टी नहीं है। गमाडा ने उस प्लॉट को एक्वायर ही नहीं किया है, जिसका उसने सौदा किया था। आरोपी अचल जैन सेक्टर-5 पंचकूला निवासी है। यह मामला जेएलपीएल सेक्टर-82 निवासी शिवम गुप्ता ने दर्ज करवाया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि अचल जैन ने उसे बताया कि गांव दुराली में उसका 2 कनाल का प्लॉट है। उसका प्लॉट पंजाब सरकार के प्रोजेक्ट सेक्टर-101 में एक्वायर हुआ है। उनकी प्रॉपर्टी के बदले उनको गमाडा की ओर से 60 वर्ग गज की बे-शॉप और एक 275 वर्ग गज का इंडस्ट्रियल प्लॉट मिलना है। उसने बताया कि उक्त प्लॉट में 60 वर्ग गज की बे-शॉप का प्लॉट एलओआई का 50 फीसदी हिस्सा बेचना चाहते हैं। दोनों का सौदा 72.50 लाख रुपये में तय हुआ। उसकी 50 फीसदी कीमत 36.25 लाख रुपये बनती थी। अचल जैन को पहले 2 लाख 12 हजार 500 रुपये और बाद में 16 लाख रुपये उसने रिश्तेदार से उधार लेकर दिए। बाकी रकम एलओआई ट्रांसफर होने के बाद देनी तय हुई। थोड़े समय बाद अचल जैन ने रुपयों की जरूरत बताकर पांच लाख रुपये ले लिए। बाद में अचल जैन ने दोबारा प्लाट ट्रांसफर करवाने के नाम पर पांच लाख लिए। उन्होंने उसे कहा कि 1 मई 2024 को एलओआई का 50 फीसदी हिस्सा उसके नाम पर ट्रांसफर कर दिया जाएगा और अगर वह ऐसा करने में असमर्थ रहे तो वह उसकी रकम 3 फीसदी प्रति महीना ब्याज सहित लौटाएंगे। कुछ दिन बाद उसे उन पर शक हुआ और उसने गमाडा जाकर उक्त प्लॉट की जांच की तो उसे पता चला कि अचल जैन के नाम पर कोई प्लॉट या एलओआई जारी नहीं की है। बाद में उसे यह भी पता चला कि अचल जैन और उसके अन्य साथियों के खिलाफ अंबाला बलदेव नगर थाने में 2.50 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का भी मामला दर्ज है। वहीं एक अन्य मामला पंचकूला में 17 लाख की ठगी का दर्ज है। पुलिस ने जांच के बाद उक्त अचल जैन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन



मामले की शिकायत आई थी। प्रॉपर्टी को लेकर धोखाधड़ी की गई थी। जांच के बाद तथ्य सामने आने के बाद अचल जैन पर मामला दर्ज किया गया है। -सतविंदर सिंह, एसएचओ थाना आईटी सिटी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें