फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सिक्योरिटी गार्ड पर हमला करने वाले आठ लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-66 स्थित सरकारी नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल मरीजों ने रविवार रात दो सिक्योरिटी गार्ड पर हमला कर दिया था। उनके झगड़े का फायदा उठाकर दो मरीज केंद्र से भाग गए थे। इस मामले में पुलिस ने सिपाही संदीप सिंह के बयान पर आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपी सूरज, सुमित कुमार, पुनीत छाबड़ा, राजवीर जोशी, आर्यन, गुरविंदर सिंह, विक्की व कर्ण प्रीत सिंह हैं। आरोपी सूरज और सुमित को छोड़कर अन्य सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने भागे दोनों की तलाश भी शुरु कर दी है। 22 सितंबर को रात करीब सवा 12 बजे आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें