फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पेयजल किल्लत के लिए हाईवे किया जाम, जोखिम में डाली मरीज की जान, पार्षद समेत 40 पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना स्थित वधावा नगर इंडियन बैंक के पास पेयजल किल्लत को लेकर लगाए जाम के कारण एक गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को अस्पताल पहुंचने में भारी मुश्किल का सामना करना पड़ा। इस संबंध में पुलिस चौकी बलटाना में पार्षद शिवानी गोयल सहित 25 अज्ञात महिलाओं और 15 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह मामला गिल कॉलोनी के रहने वाले विक्रम धमन की शिकायत पर दर्ज किया गया है। 53 वर्षीय विक्रम धमन निवासी गिल कॉलोनी बलटाना का कहना है कि दोपहर करीब तीन बजे तबीयत बिगड़ने पर उनके मित्र रजत गुप्ता उन्हें अपनी कार में बैठाकर सिविल अस्पताल ढकोली लेकर जा रहे थे। हाईवे की स्लिप रोड पर शिवानी गोयल के नेतृत्व में दिए जा रहे धरने से पूरा मार्ग जाम था। रजत ने हाथ जोड़कर रास्ता देने की गुहार लगाई पर किसी ने कोई सुनवाई नहीं की। इससे विक्रम धमन की हालत और बिगड़ गई और उन्हें मजबूरन वैकल्पिक रास्ते से अस्पताल ले जाना पड़ा। पुलिस ने मौके का निरीक्षण करके पाया कि धरने के कारण आम जनता को भारी परेशानी हुई और मरीज की जान को भी खतरा उत्पन्न हुआ। जांच के बाद आरोपियों पर बीएनएस की धारा 285 व 125 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें