फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बरवाला रोड पर मिट्टी के ढेर से कार पलटी, जानी नुकसान नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। बरवाला रोड पर बीती रात मिट्टी के ढेर के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार देर शाम एक कार सड़क पर पड़े मिट्टी के ढेर पर चढ़कर बेकाबू हो गई और पलट गई। बेकाबू हुई कार सामने से आ रही स्कॉर्पियो से जा टकराई। इस हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन दोनों वाहनों में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद बरवाला रोड पर लंबा जाम लग गया। जाम में फंसे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने प्रशासन से इन मिट्टी के ढेरों को जल्द से जल्द हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक बरवाला रोड पर कई जगह मिट्टी के ढेर पड़े हुए हैं, जिनकी सफाई की मांग स्थानीय लोग लंबे समय से कर रहे हैं। लेकिन प्रशासनिक अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिसके कारण इस रास्ते पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। दिन के उजाले में ये ढेर दिखाई दे जाते हैं, लेकिन रात के अंधेरे में ये चालकों के लिए खतरनाक साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें