फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दुकान के बाहर बैठे बुजुर्ग दुकानदार को कार चालक ने मारी टक्कर, कूल्हे की हड्डी टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गांव बड़माजरा में एक तेज रफ्तार कार चालक ने दुकान के बाहर बैठे एक बुजुर्ग 61 वर्षीय करनैल सिंह को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके कूल्हे की हड्डी टूट गई। घटना रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे की है। परमिंदर सिंह ने मौके पर पहुंचकर पिता को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

बलौंगी रोड पर स्थित अपनी टायर और बैटरी की दुकान के बाहर 61 वर्षीय करनैल सिंह कुर्सी पर बैठे थे। उसी समय एक कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। कार गांव दाऊं की तरफ से बलौंगी की तरफ जा रही थी। करनैल सिंह के अनुसार ड्राइवर ने कार को अचानक बांईं तरफ मोड़ा और वह सीधा उनके ऊपर चढ़ गई। टक्कर लगते ही वह ज़मीन पर गिर पड़े और चिल्लाने लगे। इसी दौरान चालक ने कार को रिवर्स किया और मौके से फरार हो गया। बुजुर्ग ने भागती कार का नंबर नोट कर लिया। शोर सुनकर उनका बेटा परमिंदर सिंह मौके पर पहुंचा और पिता को तुरंत अस्पताल लेकर गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उनके कूल्हे की हड्डी टूट चुकी है। करनैल सिंह ने बाद में बलौंगी थाने में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें