फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सीएम तीर्थ यात्रा की एक बस नयागांव से रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत नयागांव इलाके से शनिवार को एक बस रवाना की गई। इस बस में सभी यात्रियों को फूलमाला पहना कर उनका सम्मान किया और सभी को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया। इस तीर्थ यात्रा के दौरान अमृतसर गुरुद्वारा श्री हरमंदिर साहिब, राम तीर्थ, वाल्मीकि मंदिर, जलियांवाला बाग तथा बाघा बॉर्डर ले जाया जाएगा। इस यात्रा के दौरान सभी का रहने, खाने-पीने का प्रबंध पंजाब सरकार द्वारा किया जाएगा। इमरजेंसी पड़ने पर मेडिकल सुविधा का प्रबंध भी रहेगा। अनिल भाटिया हल्का कोऑर्डिनेटर विरासत सेवा संगठन, सुनील कुमार ब्लॉक प्रधान, प्रीतपाल सिंह ने हरी झंडी दिखा कर बस को नयागांव से रवाना किया और इनके साथ चंद्रप्रकाश, रीतिका, दर्शन सिंह, कमल धामी, विकास बग्गा आदि भी रहे मौजूद।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें