फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी ने की पीसीए की चेकिंग

Wed, 03 Apr 2013 05:30 AM IST
Mohali
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। दस अप्रैल से पीसीए स्टेडियम में प्रारंभ होने वाले आईपीएल सीरीज के मैचों के लिए पुलिस ने भी तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को पुलिस ने पूरे पीसीए स्टेडियम की डॉग स्क्वायड को साथ लेकर चेकिंग की। डीएसपी सिटी-2 अजिंदर सिंह की अगुवाई में पुलिस के डॉग धोनी को साथ लेकर स्टेडियम के चप्पे-चप्पे की जांच की गई। मैच को लेकर स्टेडियम के अंदर एवं आसपास सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। पहला मैच स्टेडियम में महिंदर सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब की किंग्स इलेवन टीम के बीच खेला जाएगा। डीएसपी अजिंदर सिंह ने बताया कि स्टेडियम में होने वाले सभी मैचों से पहले और मैच वाले दिन भी डॉग स्क्वायड के साथ पुलिस टीम जांच करेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें