फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपल जीरो वन ने की शानदार वापसी

Fri, 08 Mar 2013 05:31 AM IST
Mohali
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिला ट्रांसपोर्ट दफ्तर ने पीबी 65-यू सीरीज के फैंसी नंबरों की वीरवार को नीलामी की। पिछली कई सीरीज में लुढ़कते जा रहे ट्रिपल जीरो वन नंबर ने इस बार शानदार वापसी की। पिछली बार टी-सीरीज में यह नंबर जहां सिर्फ 1.58 लाख रुपये में सिमट गया था। इस बार यह 5.25 लाख रुपये का बिका। इसे झज्ज ट्रैवल्स के मालिक रमजेश झज्ज ने खरीदा। इसका रिजर्व प्राइस पचास हजार रुपये था।
विज्ञापन

खचाखच भरे दफ्तर में डीटीओ करन सिंह की अगुवाई में सुबह नीलामी शुरू हुई। जिसमें एमवीआई रणप्रीत सिंह भ्यौरा और तहसीलदार हरीलाल भी शामिल हुए। सबसे पहले ट्रिपल जीरो वन की बोली लगी, जो विभाग के लिए काफी राहत भरी थी। क्योंकि पिछली कई सीरीज में यह नंबर उम्मीद के मुताबिक पैसे नहीं बटोर पाया था। फरवरी-12 में क्यू-सीरीज का ट्रिपल जीरो वन नंबर रिकार्ड साढ़े नौ लाख रुपये में बिका था। उसके बाद से यह लगातार गिरता गया। जून-12 में आर-सीरीज का ट्रिपल जीरो वन नंबर 4.7 लाख और एस-सीरीज में यह नंबर चार लाख का बिका, वह भी दूसरी बोली में। टी-सीरीज में तो ट्रिपल जीरो वन से मंहगा 0041 बिका था। पर इस बार इसका जलवा फिर दिखा। कुछ दिन पहले चंडीगढ़ की नीलामी में ट्रिपल जीरो वन दस लाख तक पहुंच गया था। ट्रिपल जीरो सीरीज के बाकी नंबरों का भी रिस्पॉन्स ठीक रहा। पिछली बार की तुलना में उनकी अच्छी बोली लगी। वहीं, डबल जीरो नंबरों की भी बोली ठीक लगी। खुली बोली के जरिए विभाग ने रिजर्व प्राइस से करीब 34 लाख रुपये ज्यादा कमाए।
ऐसे लगी बोली
-- दस हजार रिजर्व प्राइस वाले नंबर --
0009 - 1.45 लाख
0007 - 1.42 लाख
0003 - 1. 37 लाख
0005 - 1.11 लाख
0008 - 91 हजार
-- तीन हजार रिजर्व प्राइस वाले नंबर --
0097 - 1.50 लाख
0065 - 80 हजार
0066 - 80 हजार
0076 - 70 हजार
0045 - 67 हजार
0016 - 50 हजार
0021 - 50 हजार
0013 - 45 हजार
0077 - 45 हजार
0019 - 40 हजार
0099 - 40 हजार
0022 - 35 हजार
-- एक हजार रिजर्व प्राइस वाले नंबर --
9999 - 1.05 लाख
1111 - 35,500
1313 - 35 हजार
6565 - 33 हजार
7000 - 32 हजार
9000 - 26 हजार
3333 - 25 हजार
0123 - 25 हजार
1000 - 21 हजार
7575 - 21 हजार
6666 - 20 हजार
5555 - 19 हजार

मोबाइल से कार तक ट्रिपल जीरो वन
इस बार ट्रिपल जीरो वन नंबर हासिल करने वाले फेज-9 स्थित झज्ज ट्रैवल के मालिक रमजेश सिंह झज्ज ने बताया कि शुरू से ही उन्हें ट्रिपल जीरो वन का क्रेज था। उनके पिता खेती करते थे। वह भी अपनी जीप व अन्य वाहनों पर ट्रिपल जीरो वन लगाकर रखते थे। इसी से उनमें यह लगाव पैदा हो गया है। उन्होंने बताया कि वह चार कंपनियां चलाते हैं। उनमें कई गाड़ियों के नंबर ट्रिपल जीरो वन है। यह नंबर उन्होंने अपनी मर्सडीज पर यह नंबर लगा दिया है। अभी तक उस पर टेंपरेरी नंबर चल रहा था। इसके अलावा उनका मोबाइल नंबर भी आखिर में ट्रिपल जीरो वन है।
विज्ञापन


ट्रिपल जीरो नंबरों का घट रहा था क्रेज
पिछली कुछ बोलियों के दौरान ट्रिपल जीरो नंबरों का क्रेज लगातार घट रहा था। पिछली सीरीज की पहली बोली में ट्रिपल जीरो सीरीज के चुनिंदा नंबर ही बिके थे। माना जा रहा था कि लोग ज्योतिषियों की सलाह पर राशि के मुताबिक नंबरों को तरजीह दे रहे हैं। पर इस बार ट्रिपल जीरो सीरीज के कई नंबर अच्छी कीमत पर बिके।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें