फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्नीचर हाउस में आग, लाखों का सामान खाक

Thu, 24 Jan 2013 05:31 AM IST
Mohali
विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां। गांव मानकपुर में मंगलवार देर रात फर्नीचर बनाने के एक कारखाने में आग लग गई। इससे वहां रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। वहीं इस दौरान कारखाने में रखा रसोई गैस का सिलेंडर फटने से मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

बजरंगबली फर्नीचर हाउस के मालिक भगवान दास के बेटे राहुल ने बताया कि आग लगने की घटना मंगलवार रात 12 बजे की है। कारखाने की ऊपरी मंजिल में चार मुलाजिम सो रहे थे। उन्होंने आग की लपटें देखीं और तुरंत इसकी जानकारी दी। इसके बाद वह अपने पिता भगवान दास के साथ मौके पर पहुंचा। इस दौरान अंदर पड़ा रसोई गैस का सिलेंडर फट गया। इससे दुकान मालिक भगवान दास घायल हो गए। डेराबस्सी और राजपुरा से आई दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें