मोहाली। अकाली दल के हलका इंचार्ज बलवंत सिंह रामूवालिया ने नगर निगम चुनाव की तैयारी शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में अकाली दल शहरी जत्थे की 157 मेंबरी कमेटी का ऐलान किया गया है। जोकि जत्थे की तीसरी घोषित कमेटी है, जिसमें बहुत से लोगों को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट, महासचिव, जत्थेबंदक सचिव, सचिव, सलाहकार और वर्किंग कमेटी मेंबरों के ओहदों से नवाजा गया है। रामूवालिया ने कहा कि हलके में एक हजार वर्करों का मजबूत संगठन खड़ा किया जाएगा। जोकि मोहाली में पार्टी की मजबूती के लिए काम करेगी। जल्द ही अकाली दल के पदाधिकारियों व वर्करों का ट्रेनिंग कैंप लगाया जाएगा। उन्हें बूथ-वाइज कमेटियां बना कर वोट बनवाने की ट्रेनिंग दी जाएगी।