संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। सोहाना गांव में बेसमेंट की खोदाई के दौरान इमारत के गिरने के बाद निगम हरकत में है। नगर निगम की ओर से करवाए गए सर्वे के दौरान अब तक बिल्डिंग बायलाॅज का उल्लंघन कर 97 ऊंची इमारतें खड़ी करने का मामला सामने आया है।
गांवों में अधिकतम सिर्फ तीन मंजिला इमारतें बनाने का नियम है, कई लोगों ने नियमों का उल्लंघन कर बहुमंजिला इमारतों का निर्माण कर लिया है। मेयर अमरजीत सिंह सिद्धू ने बताया कि नगर निगम की ओर से हादसे के बाद करवाए गए सर्वे में 97 ऐसी इमारतें थीं, जो नियमों का उल्लंघन कर तीन मंजिल से अधिक बना दी गईं।
उन्होंने बताया कि सर्वे में नगर निगम टाउन प्लानर के साथ बिल्डिंग ब्रांच की टीम भी जुटी है। निगम के तहत छह गांव आते हैं। इनमें सोहाना, कुंभड़ा, मटौर, शाहीमाजरा, मदनपुर और गांव मोहाली शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन गांवों में लाल डोरे के अंदर ही नहीं बल्कि लाल डोरे के बाहर भी अनधिकृत इमारतें बना दी गई हैं, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम के तहत आने वाले गांवों में अनधिकृत दुकानों के मामले में मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने मंगलवार को निगम के कमिश्नर टी बेनिथ और बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों के साथ-साथ अग्निशमन विभाग के अधिकारियों से आपात बैठक की।
फायर विभाग भी करेगा इमारतों की जांच : नगर निगम में मेयर की ओर से अधिकारियों के साथ की गई मीटिंग के बाद फायर विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह गांवों में बनी ऊंची इमारतों के फायर सेफ्टी उपकरणों की जांच करे। क्योंकि कोई भी हादसा होने पर आग लगने का सबसे बड़ा खतरा होता है, जिससे कोई भी बड़ा नुकसान भी हो सकता है।
24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur