मोहाली। कोरोनाकाल में धान की खरीद, लिफ्टिंग व अदायगी के लिए जिला प्रशासन की तरफ से स्पेशल खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन यार्डों में किसानों को तकरीबन एक महीने में दो लाख 25 हजार 232 मीट्रिक टन धान बेचने के लिए पहुंचा। किसानों को धान की खरीद की एवज में 411 लाख 43 हजार रुपये अदायगी की गई जोकि 97 फीसदी है। यह जानकारी डीसी गिरीश दियालन ने दी।
उन्होंने कहा कि मंडियों में पहुंचे धान की खरीद की जाएगी। हालांकि धान की फसल का सीजन अब लगभग समाप्त हो गया है। मंडियों में धान की आमद नामात्र ही हा रही है। अब तक खरड़ खरीद केंद्र में 21312 मीट्रिक टन, चप्पड़चिड़ में 3243 मीट्रिक टन, गर्ग राइस मिल खरड़ में 1138 मीट्रिक टन, खरड़ राइस मिल खरड़ में 1002 मीट्रिक टन, गांव रुड़ी में 3675 मीट्रिक टन, दाऊंमाजरा में 3540 मीट्रिक टन, भागोमारा में 4870 मीट्रिक टन, सनेटा में 3247 मीट्रिक टन, कुराली में 49488 मीट्रिक टन धान खरीदा है।
कालेवाल में 2458 मीट्रिक टन, अग्रवाल ओवरसीज कुराली में 614 मीट्रिक टन, गुरु कृपा चावल मिल एग्रो इंडस्ट्रीज खिजराबाद में 4033 मीट्रिक टन, डेराबस्सी में 9302 मीट्रिक टन, नगला में 5542 मीट्रिक टन, जवाहरपुर में 2108 मीट्रिक टन, अमलाना में 1210 मीट्रिक टन, समोली मे 6162 मीट्रिक टन, लालडू में 28401 मीट्रिक टन, बाबा लक्ष्मी दास में 707 मीट्रिक टन, महा लक्ष्मी राइस मिल लालड़ू में 4034 मीट्रिक टन खरीदा है । वहीं, टिवाना में 1321 मीट्रिक टन, तसिंबली में 7398 मीट्रिक टन, जैड़ोत में 7049 मीट्रिक टन, अशोक राइस मिल 1940, आरके राइस मिल 100 मीट्रिक टन, अग्रवाल राइस एंड जनरल मिल 1533 मीट्रिक टन, जैन राइस मिल 291 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई।