फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पुर्तगाल में वर्क परमिट के नाम पर ठगे 9.50 लाख, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पुर्तगाल का वर्क परमिट वीजा लगवाने के नाम पर एक महिला से साढ़े नौ लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़िता नरिंदर कौर की शिकायत पर फेज-1 पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान रणबीर सिंह निवासी फेज-8बी इंडस्ट्रियल एरिया मोहाली के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता नरिंदर कौर निवासी जिला गुरदासपुर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसने और कुछ लोगों ने उक्त आरोपी के पास पुर्तगाल का वर्क परमिट वीजा लगवाने के लिए बात की थी। उन्होंने आरोपी के खाते में साढ़े नौ लाख रुपये भी जमा करवाए थे। लेकिन आरोपी ने न तो उनका वीजा लगवाया और न ही उनके दिए रुपये उन्हें वापस किए। जब उनका काम नहीं हुआ और न ही पैसे लौटाए तो वे आरोपी के दफ्तर में पहुंचे तो देखा कि आरोपी दफ्तर को ताला लगाकर फरार हो गया था। इसके बाद उन्होंने इस मामले में एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी थी। साइबर सेल इंचार्ज ने इसकी जांच करके रिपोर्ट एसपी पुलिस ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिनेशन के पास भेजी थी। उन्होंने इस रिपोर्ट की जांच करके रिपोर्ट एसएसपी कार्यालय में जमा की। इसके बाद एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग ने डीए लीगल की सलाह लेकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस अभी आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें