फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्मशान घाट पर इलेक्ट्रिक क्रिमेटोरियम स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्मशान घाट पर इलेक्ट्रिक क्रिमेटोरियम स्थापित
विज्ञापन

मोहाली। शहर में बढ़ती आबादी को देखते हुए नगर निगम की ओर से 65 लाख की लागत से सेक्टर-57 स्थित श्मशान घाट में इलेक्ट्रिक क्रिमेटोरियम स्थापित की गई है। इसका शुभारंभ बुधवार को पंजाब के पशुपालन मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने किया। सिद्धू ने कहा कि श्मशान घाट में इलेक्ट्रिक क्रिमेटोरियम की सुविधा देकर लोगों की सालों पुरानी मांग को पूरा किया गया है। अब लोगों को चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक क्रिमेटोरियम मशीन स्थापित होने से जहां अंतिम संस्कार के समय लकड़ी के साथ होने वाला प्रदूषण घटेगा और धुएं से होने वाली बीमारियों से भी छुटकारा मिलेगा। लोगों का लकड़ी पर होने वाला खर्च भी घटेगा। इस मौके पर कमिश्नर नगर निगम भूपिंदरपाल सिंह, हरकेश चंद शर्मा, सीनियर डिप्टी मेयर रिशव जैन, पार्षद नछत्तर सिंह, जसवीर सिंह मणकू, अमरीक सिंह सोमल और गुरसाहिब सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें