नौकरी के लिए धक्के नहीं रोजगार ब्यूरो से मिलेगी मदद
जिले के युवाओं की सुविधा के लिए सरकार की पहल
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। जिला के युवाओं को अब नौकरी तलाशने के लिए धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो ने नौजवानों के लिए रोजगार कारोबार ब्यूरो स्थापित किया है, जहां पर युवाओं को नौकरी हासिल करने में पूरी मदद की जाएगी। यह दावा डीसी गुरप्रीत कौर सपरा की तरफ से किया गया है। उन्होंने बताया कि रोजगार व कारोबार ब्यूरो सेक्टर-76 स्थित प्रबंधकीय कांप्लेक्स में कमरा नंबर 453-461 तीसरी मंजिल पर चल रहा है। ब्यूरो में लोगों को अति आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं, जिसमें फ्री वाई फाई, अखबार, इंटरनेट, नौकरी व स्वरोजगार संबंधी विचार समेत कई सुविधाएं शामिल हैं। वहीं, डीसी ने साफ किया कि केंद्र की वर्किंग को और बेहतर बनाने के लिए अब जिले के लोग भी सहयोग दे पाएंगे। लोगों के सुझाव हर सोमवार शाम साढ़े चार बजे सेे साढ़े पांच बजे तक लिए जाएंगे। यह सुझाव कमरा नंबर 205 पहली मंजिल पर दिए जा सकेंगे। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि रोजगार व कारोबार ब्यूरो का अधिक से अधिक लाभ उठाए।