फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों व माकेट्स पर रहेगी कैमरे की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर निगम की ने शहर में कैमरे लगाने की तैयारी की
विज्ञापन

- अठारह साइटों की हुई पहचान, 112 के करीब लगेंगे कैमरे

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। शहर की सड़कों और मार्केट्स पर तीसरी आंख की नजर रहेगी। नगर निगम ने कैमरे लगाने की तैयारी पूरी कर ली है। इस संबंधी हाउस की अगले हफ्ते होने वाली मीटिंग में इस संबंधी प्रस्ताव लाया जा रहा है। पुलिस की कोशिश यह है कि यहां पर हाई रेजोल्यूशन व नाइट विजन कैमरे लगाए जाएंगे। यह कैमरे पीटीजेड कैमरा से लेकर इसके लिए बाकायदा कंट्रोल रूम गठित किया जाएगा। नगर निगम को उम्मीद है कि इससे लोगों को फायदा मिलेगा। जानकारी के मुताबिक नगर निगम ने कुछ समय शहर में कैमरे लगाने के लिए प्रक्रिया शुरू की थी। इसके लिए बाकायदा नगर निगम की तरफ से पुलिस को पत्र लिखा गया था। इसके बाद पुलिस व नगर निगम की टीम ने ज्वाइंट टीम बनाकर कुछ स्थानों की निशानदेही भी की है। जहां पर यह कैमरे लगाए जाने हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह कैमरे चार तरह के रहेंगे। इसके अलावा कैमरों से पूरे शहर को फायदा होगा।

इस तरह के हैं कैमरे
जानकारी के मुताबिक इस दौरान (एनपीआर) आटोमेटिक नंबर प्लेट रिकोजिनेशन, पीटीजेड रिमोट डायरेक्शनल एंड जूम कंट्रोल, (आरएलवीडी कैमरा) रेड लाइट वायलेशन डिटक्शन, सर्विलांस बुलेट कैमरा शामिल है। करीब 112 स्थानों पर यह कैमरे लगने हैं।
विज्ञापन


इन जगह पर लगेंगे कैमरे
सेक्टर-48 एंट्री प्वाइंट, आईआईएसईआर चौक, दो सौ फुट रोड गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना, दौ सौ फुट रोड 71 -72 राधा स्वामी चौक, सेक्टर-73/74 चौक, वाई-डीएसी, श्मशान ग्राउंड प्वाइंट, स्पाइस चौक, पीसीएल चौक, सेक्टर-69/70 चौक, मैक्स अस्पताल चौक, फ्रैंको चौक, फर्नीचर मार्केट चौक फेज-दो, फेज-तीन एंट्री प्वाइंट, वाईपीएस चौक (एंट्री एग्जिट) , फेज-नौ/दस डिवाइडिंग रोड एंट्री प्वाइंट, फेज-सात/आठ चौक नियर गुरुद्वारा अंब साहिब, फेज-3/5 चौक।
विज्ञापन


फेज-आठ में बनेगा कंट्रोल रूम
नगर निगम से मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान इन कैमरों पर नजर रखने के लिए फेज-आठ में एक विशेष कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। वहीं, कैमरे की हर लोकेशन स्टेटिक आईपी होगी। जहां से हर एक्टिविटी ऑन लाइन देखी जा सकेगी। कैमरों से सारे शहरों को कवर किया जाएगा। इसके अलावा कार के नंबर प्लेट ट्रेस किए जाएंगे। रेड लाइट जंप करने वालों का पता लगाया जाएगा। कंट्रोल रूम में वीडियो वॉल सेटअप की जाएगी। इससे अब ई-चालान की कार्रवाई चलेगी। कैमरों का डॉटा तीस दिन तक रिकॉर्ड रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें