फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर को मिली जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो की सौगात
विज्ञापन

प्रबंधकीय कांप्लेक्स में स्थापित ब्यूरो का विधानसभा स्पीकर ने किया शुभारंभ
स्पीकर बोले, अब ट्रेवल एजेंटों के शिकार होने से बच पाएंगे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। राज्य सरकार ने जिले के लोगों को जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो की सौगात बुधवार को दी। विधानसभा के स्पीकर राणा केपी ने इसका शुभारंभ किया। इसे सेक्टर-76 स्थित जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स की तीसरी मंजिल पर स्थापित किया गया। इस मौके राणा केपी ने कहा कि जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगा। इससे जहां युवाओं को देश ही नहीं बल्कि विदेशों में जाकर पढ़ाई या काम करने के चाह्वान नौजवानों को भी उचित सहायता मिलेगी ताकि लोग जालसाज एजेंटों के शिकार न हो। साथ ही विदेशों में बढ़िया तरीके से पहुंच पाएं।
इस मौके पर उन्होंने उद्योगपतियों से अपील की कि वे राज्य के विकास के लिए अधिक से अधिक योगदान दें। इस दौरान उन्होंने घर घर रोजगार व जिला कारोबार ब्यूरो संबंधी प्रोस्पेक्टस व ब्रॉशर भी जारी किया। उन्होंने ब्यूरो में बनाए गए अलग-अलग सेक्शनों का जायजा लिया। साथ ही समागम में पहुंचे विद्यार्थियों से बातचीत की। समागम में पहुंचने से पहले जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में विधानसभा स्पीकर को पंजाब पुलिस की टुकड़ी की तरफ से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
विज्ञापन

इस मौके डीसी गुरप्रीत कौर, सएसपी कुलदीप सिंह चहल, अतिरिक्त कमिश्नर जनरल चरनदेवसिंह मान, अतिरिक्त कमिश्नर विकास अमरदीप सिंह बैंस, सहायक कमिश्नर (शिकायतें) जसबीर सिंह, सहायक कमिश्नर जनरल यशपाल शर्मा, एसडीएम जगदीप सिंह सहगल, एसपी गुरसेवक सिंह बराड़, ज्वाइंट डायरेक्टर रोजगार उत्पत्ति एवं सिखलाई विभाग पंजाब गुरमीत कौर, जिला रोजगार अफसर हरप्रीत कौर बराड़, जिला विकास व पंचायत अफसर डीके सालदी, रोजगार अफसर अरूण कुमार सुरिंदर मोहन, कोआर्डिनेटर जगबीर कौर, सहायक लेबर कमिश्रनर जतिंदरपाल सिंह समेत कई लोग हाजिर थे।
विज्ञापन


बॉक्स
हर महीने लगेंगे दो रोजगार कैंप
जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि ब्यूरो में आने वाले बेरोजगारों के लिए रजिस्ट्रेशन रोजगार उत्पत्ति व सिखलाई विभाग के पोर्टल पर विशेष रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाया गया है। हर महीने में दो कैंप लगाए जाएंगे। इसके अलावा सारी जानकारी वहां पर डिसप्ले की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें