शहर की पीजी में पुलिस ने की चेकिंग
मोहाली। रविवार को पुलिस की ओर से शहर के विभिन्न इलाकों में पीजी की चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस ने पीजी में रहने वाले युवकों और युवतियों के जहां आईडी चेक किए गए, वहीं उनके सामान की भी जांच की गई। शहर के सभी पुलिस थानों के अंतर्गत पड़ते इलाकों में चल रही पीजी में जाकर पुलिस की टीमों ने चेकिंग की। थाना फेज-1 पुलिस की ओर से गांव शाहीमाजरा के अलावा कई फेजों, थाना मटौर की ओर से गांव मटौर और अन्य रिहायशी इलाके, थाना फेज-8 की ओर से गांव कुंभड़ा समेत रिहायशी इलाके, फेज-11 पुलिस थाने द्वारा अपने इलाके और सोहाना पुलिस द्वारा गांव मौली समेत अपने इलाके में चेकिंग की। साथ ही पीजी में रहने वाले युवक-युवतियों के आईडी चेक किए और सामान के जांच के साथ साथ पीजी संचालकों से भी पूछताछ की और कागजात चेक किए।