फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनिक स्कूल में दाखिले के लिए 30 तक करें आवेदन
विज्ञापन

दाखिले के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीके से कर पाएंगे अप्लाई
दाखिले के लिए परीक्षा के दौर से भी गुजरना पड़ेगा
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
सैनिक स्कूल कपूरथला में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्कूल में दाखिले के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन किया जा सकता है। जबकि दाखिले के लिए परीक्षा होगी।
स्कूल प्रिंसिपल विकास मोहन ने बताया सैनिक स्कूल कपूरथला में 2018-19 सत्र के लिए छठी से नौंवीं कक्षा तक मेेें दाखिले के लिए ऑनलाइन फार्म 30 नवंबर तक भरे जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि छठी कक्षा में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी का जन्म दो जुलाई 2007 से एक जुलाई 2008 तक होना चाहिए। साथ ही नौंवी कक्षा में दाखिले के लिए इच्छुक विद्यार्थी का जन्म दो जुलाई 2004 से एक जुलाई 2005 तक होना चाहिए। साथ ही वह 8वीं कक्षा में पढ़ता होना चाहिए। उन्होंने बताया कि इन कक्षाओं में दाखिले के लिए प्रास्पेक्टस स्कूल से 400 रुपये में खरीदा जा सकता है। साथ ही 480 रुपये का ड्राफ्ट, प्रिंसिपल सैनिक स्कूल कपूरथला के नाम भेजकर मंगवाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दाखिला प्रक्रिया के लिए परीक्षा सात जनवरी 2018 को लुधियाना, अमृतसर, कपूरथला, फरीदकोट व पटियाला के केंद्रों में होगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी स्कूल की वेबसाइट पर तीस नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जब ऑफलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख पांच दिसंबर है। इस संबंध में अधिक जानकारी करने के लिए टेलीफोन नंबर 01822230184 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें