फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 वर्षीय प्रवासी लड़की ने संदिगध परिस्थितियों में लगाया फंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सफेदे के पेड़ से लटकता मिला नाबालिग का शव
विज्ञापन

नाबालिग लड़की ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाया फंदा
जीरकपुर। गांव सिंघपुरा में झुग्गी झोंपड़ी में रहने वाली एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगा लिया। लड़की का शव शनिवार सुबह सफेदे के पेड़ से 20 फुट ऊपर लटक रहा था। मृतका की पहचान रजनी पुत्री घसीटा निवासी मूलरूप से मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। वह बहन और जीजा के साथ रहती थी। थाना प्रभारी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि रजनी डेढ़ साल से अपनी बहन-जीजा के पास रहती थी। उनके साथ ही मजदूरी करती थी। शनिवार को मृतका ने पेट में दर्द का बहाना कर काम पर जाने से इंकार कर दिया। इसके बाद उसका लाश सफेदे के पेड़ से लटकता हुआ मिला। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर वारिसों को सूचित कर दिया है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतका की बहन गुंडन ने पुलिस को बताया कि रजनी लंबे समय से यहां उसके पास रह रही थी। किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान रहती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें