फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा ड्राइव में 9000 लोगों का टीकाकरण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। सेहत विभाग की ओर से कोविड-19 की रोकथाम के लिए चलाई मेगा ड्राइव के दौरान नौ हजार से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. संगीता जैन ने बताया कि कोविड रोकने के लिए टीकाकरण मुहिम छेड़ी हुई है। इसके तहत सेहत ब्लॉक डेराबस्सी के अधीन 20 से अधिक स्थानों पर मेगा ड्राइव के तहत विशेष टीकाकरण शिविर लगाए गए। पूरे ब्लॉक में तकरीबन 9 हजार से अधिक ने वैक्सीन लगवाई। डेराबस्सी के अधीन आते एरिया में 4500 से अधिक व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया जबकि ढकोली क्षेत्र में करीब 2400 लालड़ू अधीन क्षेत्र में 1500 और बनूड़ 700 को टीका लगाया गया। डॉ. जैन ने कहा कि योग्य व्यक्ति अपने के पास के टीकाकरण केंद्र पर टीका लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें