फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : मोहाली में कम हुई सक्रिय मरीजों की संख्या, 9 की गई जान, 376 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में चल रहे मिनी लॉकडाउन के सार्थक नतीजे सामने आने लगे हैं। पिछले कई दिनों से लगातार आने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आई है और सक्रिय मरीजों की संख्या भी घटी है। हालांकि कोरोना की वजह से हो रही लोगों की मौत प्रशासन के लिए सिरदर्दी बनी हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले में कोरोना से 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 376 लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 530 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। डीसी गिरीश दियालन ने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करें।
जानकारी के मुुताबिक मंगलवार को कोरोना की वजह से जिन नौ लोगों की जान गई है उनके बारे में प्रशासन की तरफ से ज्यादा जानकारी नहीं दी गई। हालांकि जो नए संक्रमित आए हैं उनमें डेराबस्सी से 41, ढकोली से 44, लालड़ू से 26, बूथगढ़ से 26, घंडुआं से 20, खरड़ से 64, कुराली से 21, बनूड़ से 8 और मोहाली से 126 केस शामिल हैं। इसके साथ ही जिले में अब तक कोरोना के 65215 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 59314 ठीक हुए हैं और अभी 5019 केस सक्रिय हैं। वहीं अब तक 882 लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि कोरोना संबंधी जानकारी लेने के लिए कोई भी मेडिकल हेल्पलाइन नंबर- 104 पर फोन करके जानकारी ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें