फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद चुनाव के लिए दूसरे दिन 9 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। नगर परिषद चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन के दूसरे दिन नगर काउंसिल कार्यालय में कवरिंग कैंडिडेट मिलाकर कुल 9 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। बता दें कि 30 जनवरी को नामांकन भरने का पहला दिन था, लेकिन उस दिन किसी भी पार्टी के उम्मीदवार ने नामांकन नहीं भरा था। इस कारण सोमवार को नगर काउंसिल कार्यालय में गहमागहमी रही और नगर परिषद में पूरा दिन मेले जैसा माहौल रहा। रिटर्निंग ऑफिसर पवित्र सिंह ने बताया कि नामांकन भरने का समय सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक का है।
विज्ञापन

सोमवार को सबसे पहला नामांकन आजाद उम्मीदवारों ने दाखिल किया। इनमें वार्ड नंबर-17 से रशिका दत्ता, वार्ड नंबर-16 से विजय दत्ता, वार्ड नंबर-20 से कुलवंत सिंह, वार्ड नंबर-7 से हरप्रीत कौर, वार्ड नंबर-19 से सुमिथा कलेर और उनकी कवरिंग कैंडिडेट मनप्रीत कौर ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
वहीं आम आदमी पार्टी की ओर से वार्ड नंबर-1 से उम्मीदवार हेम लता, वार्ड नंबर-6 से साहिबा पुरी, वार्ड नंबर-28 से अमरीक सिंह ने अपना नामांकन पत्र भरा। वहीं, सोमवार को अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा के किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन नहीं भरा। यहां तक कि कांग्रेस पार्टी ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की सूची तक जारी नहीं की है। रिटर्निंग अफसर पवित्र सिंह ने कहा कि नामांकन भरने आने वाले उम्मीदवारों में जनरल कैटेगरी के लिए 150 रुपये फीस रखी गई है, जबकि एससी कैटेगरी के लिए 75 रुपये फीस निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इलेक्शन कमीशन की ओर से ए-क्लास कमेटी होने के कारण चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार को 2 लाख 70 हजार रुपये तक खर्च करने की अनुमति है। उन्होंने कहा कि इस रिकॉर्ड को बाकायदा तौर पर चेक भी किया जाएगा। सोमवार को उम्मीदवारों के चुनाव चिन्ह के पोस्टर जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें