कुराली । ज़ूम फिटनेस एंड स्पा, मसल मंत्रा, बॉडी बिल्डिंग इंडिया और हाल्ट द्वारा संयुक्त रूप से 11वीं मिस्टर मोहाली, 8वीं मिस्टर कुराली (ओपन) और 5वीं क्लासिक मिस्टर मोहाली (ओपन) बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप 14 दिसंबर को नगर काउंसिल के कम्यूनिटी सेंटर कुराली में रविवार को करवाई जा रही है। प्रदीप कुमार बंटी ने बताया कि क्लासिक मिस्टर मोहाली (ओपन) श्रेणी में प्रथम पुरस्कार 42 इंच का एलईडी टीवी, द्वितीय पुरस्कार 32 इंच का एलईडी टीवी, तृतीय पुरस्कार माइक्रोवेव, चौथा पुरस्कार गीजर और पांचवां पुरस्कार होम थिएटर दिया जाएगा और कुल पुरस्कार राशि 3 लाख रुपये तक रखी गई है।