फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दृष्टिबाधित 87 वर्षीय बुजुर्ग को नहीं मिला मुआवजा, भूख हड़ताल की दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बाद भी उनकी फाइल को आगे नहीं बढ़ाया जा रहा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नयागांव। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लापुर गरीबदास मेडिसिटी परियोजना से संबंधित जमीन का मुआवजा और एलओआई हासिल करने के लिए 87 वर्षीय दृष्टिबाधित ऋषि कुमार गुप्ता मोहाली गमाडा कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। पंजाब सरकार से सुपर सीनियर सिटीजन लैंड सोशल वेलफेयर अवॉर्ड प्राप्त कर चुके गुप्ता का आरोप है कि बार-बार कार्यालय जाने और सभी जरूरी दस्तावेज जमा करवाने के बावजूद उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय पर एलओआई और मुआवजा जारी नहीं हुआ तो वे गमाडा कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

इको सिटी-1 निवासी ऋषि कुमार गुप्ता ने बताया कि उनकी जमीन खसरा नंबर 1801 और 1802 से संबंधित सभी दस्तावेज के साथ स्वयं घोषणापत्र भी गमाडा कार्यालय में जमा करवाया जा चुका है। इसके बावजूद उनके हिस्से की एलओआई और मुआवजे की राशि जारी नहीं की जा रही है। गुप्ता ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि उनकी उम्र 87 वर्ष है और दोनों आंखों से दिखाई न देने के कारण उन्हें कार्यालय के बार-बार चक्कर लगाने में भारी दिक्कत होती है। ऋषि कुमार गुप्ता का आरोप है कि सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बाद भी उनकी फाइल आगे नहीं बढ़ रही है। उनकी जमीन मुल्लापुर गरीबदास मेडिसिटी परियोजना का हिस्सा है। उन्हें अपनी एलओआई और मुआवजे की राशि का इंतजार है। 87 वर्ष की आयु और दृष्टिबाधित होने के कारण उन्हें कार्यालय आने-जाने में बहुत कठिनाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजसेवी ने की हस्तक्षेप की मांग
समाजसेवी अरविंद पुरी ने बुजुर्ग की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने मुख्यमंत्री पंजाब और शहरी विकास मंत्री के सचिव कार्यालय को लिखित शिकायत भेजी है। पुरी ने अधिकारियों से इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि बुजुर्ग को बार-बार कार्यालय बुलाने के बजाय उनकी समस्या का समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने संबंधित विभागों को भी प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें