फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मंदिर में गोलक तोड़कर 85 हजार रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर बलौंगी में चोरों ने मंदिर के कपाट का ताला तोड़कर गोलक से करीब 85 हजार रुपये चोरी कर लिए। मंदिर के सेवादार दिलाराम ने बलौंगी थाने में अज्ञात शिकायत दे दी है। सेवादार ने पुलिस को बताया कि मंदिर में वर्ष 2000 से वहीं देखरेख कर रहा है। मंदिर के पुजारी पंडित दिनेश कुमार पूजा करवाते हैं और उन्होंने मंदिर में 4 से 9 बजे तब पूजा के बाद मंदिर में ताला लगाकर रोजाना की तरह घर चले गए थे। सुबह जब वह आए तो देखा कपाट खुले थे और गोलक के ताले टूटे हुए थे। पुजारी ने बताया कि करीब तीन महीने से गोलक खोली नहीं गई थी, इसलिए गोलक में करीब 85 हजार रुपये होंगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें