नयागांव। नयागांव थाना परिसर में गुरुवार को 84 पुराने जब्त वाहनों की नीलामी की गई। इस नीलामी में कुल 9 लाख 10 हजार रुपये की बोली प्राप्त हुई। थाना प्रभारी शिवदीप बराड़ ने बताया कि दोपहिया और चारपहिया समेत कुल 84 वाहन जब्त थे। ये वाहन कई वर्षों से खड़े रहने के कारण जर्जर हो चुके थे। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई गई। खरीदारों ने नीलामी में उत्साहपूर्वक बोली लगाई। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में नियमों के अनुसार प्रक्रिया संपन्न हुई। अधिकारियों ने कहा कि इससे थाना परिसर में जगह खाली होगी। पुलिस कार्यों के संचालन में सुविधा मिलेगी और अनुपयोगी वाहनों का निपटारा सुनिश्चित होगा।