फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड़डी लीग का हुआ आगाज, रोमांचक हुए मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-नौ स्थित इंटरनेशनल हाकी स्टेडियम में वीरवार को ग्लोबल कबड्डी लीग का आगाज हुुआ। समारोह में काफी संख्या में दर्शक पहुंचे हुए थे। इस दौरान मैपल लीफ कनाडा ने आखरी लीग मैच में कैलिफोर्निया ईग्लस को हराकर लीग के सेमीफाइनल मैच में प्रवेश किया। पंजाब सरकार के मिशन तंदरुस्त पंजाब के तहत तीसरे पड़ाव में शुरू हुई लीग के दौरान आखिरी दो मैच खेले गए। मैपल लीफ कनेडा ने दस मैचों के बाद पांच जीत दर्ज करते हुए 15 अंक हासिल करके लीग टेबल में अपनी जगह बनाई। जबकि कैलिफोर्निया ईग्लस चाहे आज का मैच हार गई पर वह दस मैचों के बाद आठ मैच जीतने के बाद 24 अंक लेकर टेबल में सबसे ऊपर है। पहले ही सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी है। सेमीफाइनल में कैलिफोर्निया ईग्लस को मुकाबला मैपल लीफ कनाडा से होगा। दूसरा सेमीफाइनल मैच सिंह वारियर्स पंजाब और हरियाणा लायंस के बीच खेला जाएगा। इस मौके मैच के दौरान ग्लोबल कबड्डी लीग के मालिक सुरजीत टुट, योगेश छाबड़ा, इकबाल संधू, रणबीर राणा टुट, एडीसी चरनदेव मान और एसडीएम जगदीप सहगल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें