फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन न लेने के मामला पहुंचा निर्वाचन आयोग के द्वार मोहाली

विज्ञापन
विज्ञापन
नामांकन लेने से मना करने का मामला पहुंचा चुनाव आयोग
विज्ञापन

मनौली के पूर्व सरपंच ने इसकी निर्वाचन आयोग को शिकायत दी
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। निर्वाचन अधिकारी द्वारा नामांकन फार्म लेने से मना करने का मामला तूल पकड़ गया है। अब यह मामला राज्य चुनाव आयोग पहुंच गया है। अवतार सिंह मनौली ने चुनाव आयोग को लिखित में शिकायत देकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
जिला परिषद के मनौली जोन से आजाद तौर पर चुनाव लड़ने के लिए अवतार सिंह मनौली शुक्रवार को जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स पहुंचे थे। उन्होंने बताया वह एडीसी कम जिला रिटर्निंग अधिकारी चरनजीत मान के पास नामांकन पत्र भरने के लिए गए थे। वह उनके कमरे में करीब ढाई बजे पहुंच गए। बेटा भी उनके साथ था। अवतार सिंह ने बताया कि पहले उसके बेेटे ने नामांकन के कागजात अधिकारी को दिए तो उसने जमा कर लिए बाद में जब उन्होंने अपने कागजात दिए तो उसने उनका नाम देखते ही पेपर लेकर वापस कर दिए। कहा कि समय हो चुका है अब वह उनके पेपर नहीं ले सकता। इसके बाद उन्होंने कारण पूछा तो उसने कहा कि मेरी मजबूरी है मैं कागजात नहीं ले सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवतार सिंह ने बताया कि अधिकारी द्वारा जानबूझ कर उनके कागजात नहीं जमा किए गए। क्योंकि इसके पीछे हलका विधायक व मंत्री का हाथ है और उनके कहने पर ही यह सब कुछ हुआ है। मंत्री नहीं चाहते कि वह चुनाव लड़े। उन्होंने बताया कि अधिकारी द्वारा जो यह कार्रवाई की गई है उसको वह कोर्ट में चैलेंज करेंगे। दूसरी तरफ वहीं एडीसी चरनजीत सिंह मान ने कहा कि जो आरोप पूर्व सरपंच अवतार सिंह द्वारा उन पर लगाए जा रहे हैं वह झूठे हैं। अगर किसी ने उनकी शिकायत की है तो जांच करने के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें