फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोड़ों के कारोबार से भी सुधेगी किसानों की आर्थिक स्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
अब घोड़ों के कारोबार से भी सुधरेगी किसानों की आर्थिक स्थिति
विज्ञापन

किसानों की स्थिति सुधारने के लिए सरकार ने लिया फैसला
घोड़ों के कारोबार के लिए सरकार की ओर से शुरू की जाएंगी मंडियां
विभाग की वेबसाइट के शुभारंभ के मौके पर कैबिनेट मंत्री ने घोषणा की
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। राज्य के किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए चंदन के पौधे फ्री बांटने के बाद सरकार अब घोड़ों के कारोबार को बढ़ावा देगी। इसके लिए अब मंडियां लगाने का सिलसिला शुरू किया जाएगा। यह जानकारी पशु पालन, डेयरी विकास और श्रम मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सोमवार को दी। इस दौरान उन्होंने लाइट स्टॉक भवन में पशुपालन विभाग की वेबसाइट www.husbandrypunjab.org के नए कलेवर का शुभारंभ किया।
मंत्री ने बताया कि विभाग की नए रूप में लांच की गई वेबसाइट में पशुपालन विभाग, पशुओं के अस्पताल, डिस्पेंसरियां और उनमें तैनात डॉक्टरों, स्टाफ व विभाग के सीमंस बैंकों के अलावा स्वरोजगार धंधों की ट्रेनिंग के बारे में पूरी जानकारी आसानी से मिल पाएगी। उन्होंने बताया कि पशुपालन विभाग की डिस्पेंसरी के साथ मछली पालन विभाग और डेयरी विकास को भी जोड़ा जाएगा। ताकि वेबसाइट से सहायक धंधों के बारे में पूरी जानकारी सही तरीके से दी जा सके। इसके अलावा विभाग की ओर से एक फेसबुक पेज भी बनाया गया। उन्होंने बताया कि इससे लोगों को विभाग की हर चीज के बारे में आसानी से जानकारी मिल पाएगी। इसके अलावा लोग अपने सुझाव भी दे पाएंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर पशुपालन विभाग के डायरेक्टर डॉ. अमरजीत सिंह, मंत्री के राजनीतिक सलाहकार हरकेश चंद शर्मा मछलीकलां, एडवोकेट कंवरबीर सिद्धू, नोडल अफसर डॉ. लखविंदर सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

डॉग लवर्स का भी जाना दर्द
इससे पहले फरीदकोट के विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों ने मंत्री को घोड़ों के कारोबार करने व डॉग लवर्स की समस्याओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले घोड़ों की मंडियां लगती थी, लेकिन अब बंद हो गई हैं। इससे घोड़े पालने वाले लोगों में निराशा है और इसके कारोबार में कमी आई है। पहले दूसरे राज्यों से लोग यहां पर घोड़े खरीदने आते थे।

घोड़ों के इलाज की दी जाएगी ट्रेनिंग
घोड़ों के इलाज के लिए विभाग के वेटरनरी डॉक्टरों को जरूरी कोर्स करवाए जाएंगे। ताकि घोड़ा पालने वालों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न उठानी पड़े। मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने अधिकारियों को सूबे में घोड़ों का सर्वे कराने और रजिस्ट्रेशन के लिए नोडल अफसर नियुक्त करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


कुत्तों की दौड़ भी हो सकती है शुरू
इसके अलावा डॉग लवर्स को आ रही मुश्किलों को भी सरकार द्वारा दूर किया जाएगा। डॉग लवर्स ने कुत्तों की दौड़ दोबारा शुरू कराने की मांग की है। पशुपालन मंत्री ने इस संबंध में अधिकारियों को कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें