फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल हुई तो पूरा नपेंगे अ फसर, परीक्षा भी होगी कैंसिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंटर पर सामूहिक नकल हुई तो पूरे सेंटर की परीक्षा होगी रद्द
विज्ञापन

परीक्षाओं को नकल मुक्त बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने उठाया कड़ा कदम
सेंटर का पूरा स्टाफ किया जाएगा चार्जशीट, पूरे राज्य को चार डिवीजन में बांटा
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो जाएंगी। इसे नकल मुक्त बनाने के लिए बोर्ड की तरफ से कड़े कदम उठाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों की चेकिंग के लिए विभाग की तरफ से उच्च अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। ताकि पारदर्शी, डर व नकल रहित परीक्षाएं करवाई जा सके।
स्कूल शिक्षा सचिव कम बोर्ड के चेयरमैन कृष्ण कुमार ने कहा कि परीक्षाओं के निरीक्षण के लिए पूरे पंजाब को चार डिवीजनों में बांटा गया है। इसके तहत प्रशांत गोयल डीजीएसई कम वाइस चेयरमैन पंजाब स्कूल शिक्षा को तरनतारन, श्री अमृतसर साहिब, गुरदासपुर, पठानकोट और होशियारपुर जिला, बोर्ड की सचिव हरगुनजीत कौर को मोहाली, रोपड़, लुधियाना, मोगा और फरीदकोट, डीपीआई सेकेंडरी परमजीत सिंह को फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, संगरूर, बरनाला, बठिंडा, मानसा और डीपीआई एलिमेंट्री व डायरेक्टर एसईआरटी इंद्रजीत सिंह को शहीद भगत सिंह नगर, जालंधर, कपूरथला, श्री मुक्तसर साहिब व फाजिल्का जिलों के परीक्षा केंद्रों की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पहले दिन पूरे राज्य में अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। शिक्षा सचिव ने कहा कि किसी भी परीक्षा केंद्र में यदि सामूहिक नकल का मामला सामने आता है तो पूरे केंद्र में उस दिन हुई परीक्षा को रद्द कर दिया जाएगा। केंद्र के समूचे अमले को चार्जशीट कर उनके खिलाफ तय समय में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


रिटायर्ड आईएएस और पीसीएस भी ड्यूटी पर
बोर्ड परीक्षाओं को नकल मुक्त बनाने के लिए बोर्ड की तरफ से इस बार रिटायर्ड आईएएस व पीसीएस अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। ताकि वह अपने तजुर्बे के आधार पर नकलमुक्त परीक्षा संपन्न कराने में सहयोग दे पाएं। शिक्षा सचिव ने बताया कि प्रत्येक जिले में पांच-पांच सेवा मुक्त पीसीएस और आईएएस अफसरों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


गर्भवती महिलाओं व कैंसर पीड़ितों की ड्यूूटी नहीं
बोर्ड की सचिव ने बताया कि लोगों की मांगों को ध्यान में रखकर उन्होंने गर्भवती महिलाओं, कैंसर पीड़ितों को ड्यूटी से राहत देने का फैसला किया है। हालांकि इस दौरान विभाग की तरफ से सारे दस्तावेज चेक किए जाएंगे, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें