बाल दिवस पर करवाए मुकाबले
मोहाली। फेज-चार स्थित वुमन वेलफेयर फोरम की ओर से बाल दिवस के उपलक्ष्य में समागम करवाया गया। इस दौरान बच्चों के कई प्रकार के मुकाबले करवाए गए। विजेता रहने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर फोरम की मेंबर सरबजीत कौर, पिंकी, मिसेज मान, डाली, उपासना, वंदना और सीमा मौजूद थीं।