फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब सरकार के निर्देशों का निजी स्कूलों ने नहीं किया पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
बंद रखने के निर्देश के बावजूद खुले स्कूल
विज्ञापन

सरकार के निर्देशों का निजी स्कूलों ने नहीं किया पालन
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर।
शहर के निजी स्कूल पंजाब सरकार के आदेशों का पालन नहीं करते। बीते दिनों धुंध के प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार की ओर से सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को तीन दिन तक बंद रखने का फरमान जारी किया था। जीरकपुर में अधिकतर निजी स्कूल वीरवार को खुले रहे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, वीआईपी रोड स्थित डीपीएस प्ले स्कूल वीरवार को रोज की तरह खोला गया। इसी तरह, दीक्षांत ग्लोबल, शेमरॉक प्ले स्कूल, मानव मंगल, गुरुकुल के अलावा अन्य स्कूल भी खुले रहे। मामले को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कड़ा संज्ञान लिया है और ब्लाक स्तर के अधिकारियों को मामले की पूरी रिपोर्ट भेजने के निर्देश जारी किए हैं। दूसरी ओर, अभिभावकों ने जब स्कूल प्रबंधकों से बात की और सूबा सरकार द्वारा छुट्टी घोषित किए जाने के संबंध में पूछा तो प्रबंधकों का कहना था कि अब तक उन्हें ऐसा कोई आदेश प्राप्त नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें