फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली फेज-5 में 80 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जनता कर्फ्यू के दौरान एक दिन की राहत के बाद सोमवार को एक और महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई। इसके साथ ही मोहाली में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 5 हो गई है। महिला को खरड़ के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन

मोहाली में पहला मामला सामने आने के बाद से करीब 70 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। सेहत विभाग ने फेज 5 में जांच के बाद लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी। इसके अलावा नगर निगम की टीम ने क्षेत्र को आइसोलेट कर दिया है।
शुक्रवार और शनिवार को लगातार कोरोना वायरस से संक्रमित 4 मामले सामने आने के बाद रविवार को राहत रही। जनता कर्फ्यू के दौरान मोहाली में कोई पॉजिटिव केस सामने नहीं आया। इसके बाद सोमवार को फेज-5 की 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। यह 80 साल की बुजुर्ग महिला फेज 5 में रह रही उस कोरोना संक्रमित युवती की मकान मालकिन है जो चंडीगढ़ के ऑटो मोबाइल शोरूम में काम करती थी। यह युवती शनिवार को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी।
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला की ब्लड सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सेहत विभाग की टीम ने फेज-5 में परिवार व अन्य लोगों सहित पड़ोसियों की जांच भी की। सभी को एहतियात के तौर पर घर में रहने के लिए कहा गया है। फेज-5 में दूसरा मामला सामने आने के बाद एरिया के लोग सतर्कता बरत रहे हैं। इस बारे में डीसी गिरीश दयालन ने कहा कि कोरोना पीड़ित को उच्च स्तरीय इलाज मुहैया करवाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें