फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: डेबिट कार्ड बदल बुजुर्ग के खाते से निकाले 80 हजार रुपये

विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद आरोपी। संवाद 
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-56 निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग का डेबिट कार्ड बदलकर दो ठगों ने उनके खाते से 80 हजार रुपये निकाल लिए। एक ठग की फोटो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीमा विवाद के चलते अभी तक किसी थाने में एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। मोहाली पुलिस इसे चंडीगढ़ और चंडीगढ़ पुलिस इसे मोहाली की वारदात बता रही है।
विज्ञापन

सेक्टर-56 निवासी सरदूल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जल विभाग से सीनियर क्लर्क सेवानिवृत्त हैं। 5 अप्रैल को शिवालिक स्कूल फेज-6 के पास एसबीआई के एटीएम बूथ से रुपये निकालने गए थे। वहां कोई सिक्योरिटी गार्ड मौजूद नहीं था। जब वे एटीएम बूथ पर गए तो बाहर दो युवक पहले से खड़े थे। थोड़ी देर में पीछे से एक युवक बूथ के अंदर आया जबकि दूसरा बाहर ही खड़ा रहा। सरदूल सिंह ने मशीन में डेबिट कार्ड डालकर पिन डाला तो पीछे खड़े युवक ने पिन नोट कर लिया। उसने हेलमेट लगाया हुआ था। इसके अलावा कान पर ब्लूट्रूथ भी लगाया हुआ था। उसने बाहर खड़े युवक को पिन नंबर नोट करवा दिया। हालांकि एसबीआई के एटीएम में रुपये नहीं होने के कारण कैश नहीं निकला।
इसी दौरान एटीएम बूथ में सरदूल के साथ खड़े युवक ने कहा कि अंकल मैं आपकी मदद कर देता हूं। वह सरदूल सिंह को साथ के केनरा बैंक के एटीएम बूथ पर ले गया। उसने वहां पर अपना पर्स निकाला जिसमें कई बैंकों के डेबिट कार्ड थे। उसने एसबीआई का डेबिट कार्ड निकालकर सरदूल के कार्ड से बदल दिया। बाद में केनरा बैंक के एटीएम में बदला हुआ कार्ड डाला तो वहां भी रुपये नहीं निकले। उसने सरदूल सिंह से कहा कि बार-बार इस्तेमाल करने पर उनका डेबिट कार्ड ब्लॉक हो गया है। अब यह 24 घंटे बाद एक्टिवेट होगा। इसके बाद दोनों युवक वहां से चले गए और सरदूल सिंह भी घर लौट गया। थोड़ी देर बाद उनके मोबाइल पर अलग-अलग ट्रांजेक्शन से 80 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। मैसेज देखकर वे हैरान रह गए। जब उन्होंने डेबिट कार्ड चेक किया ताे वह उनका नहीं था। ठगों ने सेक्टर-40डी में एचडीएफसी बैंक के एटीएम से 10-10 हजार करके कुल 40 हजार रुपये निकाले।
विज्ञापन

इसके अलावा दो बार 19,999 रुपये गुजरात में किसी व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कर दिए। बुजुर्ग सरदूल सिंह का आरोप है कि पुलिस इस मामले में उनकी कोई मदद नहीं कर रही है। फेज-6 चौकी पुलिस ने एटीएम बूथ से रिकार्डिंग निकाल दी है। इसके अलावा डीडीआर दर्ज की है। उनका कहना है कि यह मामला चंडीगढ़ का है। चंडीगढ़ पुलिस का कहना है कि उनका डेबिट कार्ड फेज-6 से बदला गया है। इस कारण यह मामला मोहाली पुलिस दर्ज करेगी।



उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। बुजुर्ग को मेरे पास भेज दो। अगर उनके साथ ठगी हुई है तो उनकी शिकायत पर कार्रवाई जरूर होगी। - पृथ्वी सिंह चाहल, डीएसपी सिटी-1
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें