फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 8 लोगों ने जीती कोरोना से जंग, दो संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में 8 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर ठीक हो गए हैं, जबकि 2 लोग संक्रमण की चपेट में आकर बीमार हो गए। इस मामले की पुष्टि करते हुए डीसी डॉ. ईशा कालिया ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए कोविड दिशानिर्देशों का पालन करते रहें और सेहत केंद्रों में जाकर टीकाकरण जरूर करवाएं। डीसी ने बताया कि 866 लोगों की सैंपलिंग की गई थी और इनमें से 2 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जबकि 8 लोग संक्रमण को मात देकर अपने घर लौट गए। जिले में अभी तक 95638 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर बीमार हो चुके हैं, जिनमें से 94429 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो चुके हैं। जबकि 1148 लोग संक्रमण की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं और 61 सक्रिय मरीजों का इलाज डाक्टरों की देखरेख में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें