फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75वां स्वतंत्रता दिवस : तीन सुरक्षा घेरों में मोहाली, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पुलिस और अतिरिक्त सुरक्षा बलों के कड़े पहरे में सोमवार को 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इसके मद्देनजर रविवार को स्थानीय पुलिस ने समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए सुरक्षाकर्मी तैनात किए। शहर की सीमाओं पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात रहेगा। वहीं अंदरूनी सड़कों पर नाके लगाकर पुलिस संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों पर नजर रखेगी। मोहाली के अंतर्गत आने वाली तमाम कॉलोनियों, ग्रामीण इलाकों में कड़ी चौकसी बरती जा रही है।
विज्ञापन

मोहाली पुलिस ने सोसायटियों समेत शहर के अलग-अलग हिस्सों में करीब 1000 जवान, तमाम थानों के एसएचओ, डीएसपी के अलावा चौकियों, पीसीआर और ट्रैफिक स्टाफ को तैनात किया है। मोहाली की तमाम सोसायटियों और पीजी में रह रहे युवाओं पर नजर रखी जा रही है। पुलिस कर्मियों को सादी वर्दी में तैनात किया गया है।
खुफिया मुख्यालय पर हो चुका है हमला
इस साल मई में मोहाली स्थित खुफिया मुख्यालय पर ग्रेनेड हमला किया गया था। इसके मद्देनजर इस बार अतिरिक्त सुरक्षा बलों की मदद से पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरे जिले को तीन घेरों में ले लिया है। पहला घेरा सीमाओं पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों का होगा। दूसरा घेरा पुलिस और तीसरा और विशेष घेरा पुलिस के बहुप्रशिक्षित जवानों का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें