डेराबस्सी। प्लॉट बेचने के नाम पर चार लोगों ने एक व्यक्ति से 7.52 लाख रुपये की ठगी की है। डेराबस्सी पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी परमजीत सिंह, प्रीतपाल सिंह, जसविंदर सिंह, सुखप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता मणिपाल सिंह पुत्र अमरपाल सिंह निवासी कानपुर उत्तर प्रदेश ने पुलिस को शिकायत दी कि उसने चार लोगों से एक प्लॉट का सौदा किया था। उसको सौदे के मुताबिक उन्होंने 7.52 लाख रुपये दे दिए थे। बाद में उन लोगों ने न तो प्लॉट की रजिस्ट्री करवाई और न ही पैसे लौटाए। इस प्रकार चारों आरोपियों ने उसके साथ 7.52 लाख रुपये की ठगी की। इससे परेशान होकर पुलिस में शिकायत दी जिसकी जांच डीएसपी हेडक्वार्टर ने की। बाद में माननीय एसएसपी साहब ने केस दर्ज करने का आदेश दिया है।