फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल में पकड़ा 72 हजार लीटर अवैध अल्कोहल, शिकंजा कसने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। यूटी चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की सीमा से लगे मोहाली में स्प्रिट और अल्कोहल के अवैध धंधे और तस्करी पर शिकंजा कसने के तैयारी चल रही है। नकली शराब से हुई मौतों का मामला गर्माने केे बाद अब मोहाली में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीमें बनाकर इस तस्करी पर शिकंजा कसा जाएगा। इसके साथ ही हाईवे पर स्थित ढाबों पर खास नजर रहेगी। पुलिस ने कई ढाबों पर हाल ही में ही नशे और इसके लिए इस्तेमाल होने वाले केमिकल के अवैध धंधे को लेकर कार्रवाई भी की है। एक साल के दौरान 72 हजार लीटर से ज्यादा अवैध अल्कोहल और स्प्रिट जिले से जब्त किया जा चुका है।
विज्ञापन

हाल ही में अमृतसर, बटाला और तरनतारन में नकली शराब पीने से हुई मौतों के बाद सरकार पर दबाव बढ़ा है। पूरे राज्य में ताबड़तोड़ कार्रवाई के दावे किए जा रहे हैं। रोजाना अवैध शराब की भट्टियां पकड़ी जा रही हैं। मोहाली में शराब के अवैध धंधे का स्वरूप अलग है। मोहाली ट्राइसिटी का अहम हिस्सा है। इसकी सीमाएं यूटी चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से लगती हैं। चंडीगढ़ और हरियाणा में शराब मोहाली की तुलना में सस्ती है। लिहाजा सस्ती शराब की तस्करी यहां एक स्थानीय समस्या है।
सीमावर्ती जिला होने के नाते यहां से एकस्ट्रा न्यूट्रियल अल्कोहल और स्प्रिट की तस्करी बड़ी समस्या है। जिससे पूरा राज्य प्रभावित होता है। इसे लेकर डीसी गिरीश दियालन का कहना है कि उन्होंने डिस्टीलरी और बॉटलिंग प्लांट्स के मालिकों के साथ मीटिंग की है। जिसमें उन्हें आबकारी कानूनों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी है। जिसमें चूक हुई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीमें बनाकर स्प्रिट और अल्कोहल की तस्करी पर शिकंजा कसेंगी। डीसी ने बताया कि खास तौर पर बनूड़, जीरकपुर और डेराबस्सी के इलाके हमारी नजर में हैं। यह एरिया हाइवे पर है, जहां के ढाबों की चेकिंग बढ़ा दी गई है। डीसी ने माना कि इन एरिया में गैरकानूनी गतिविधियों की खबरें मिलती रहती हैं। हाइवे के ढाबों पर टैंकरों से स्प्रिट और अल्कोहल अवैध रूप से निकाले जाने की संभावना ज्यादा होती है। जिसकी तस्करी नकली शराब बनाने के लिए की जाती है।
डीसी के अनुसार पिछले दिनों शराब और केमिकल तस्करी पर शिकंजा कसा गया है। उन्होंने बताया कि एक्साइज एक्ट के तहत 117 मामले दर्ज किए गए और 7 महीनों में 131 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। पिछले एक साल के दौरान मोहाली से 72700 लीटर अवैध स्प्रिट और अल्कोहल जब्त किया गया है।
-----------------
बाक्स
बीती जुलाई में डेराबस्सी के गांव देवी नगर से आबकारी विभाग ने 5500 लीटर स्प्रिट व अल्कोहल बरामद किया था। जिसमें आरोपी राजेश कुमार उर्फ बॉबी नामक व्यक्ति को उसके दो साथियों को बिना लाइसेंस अल्कोहल का बड़ा स्टाक रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मई में लॉकडाउन के दौरान जीरकपुर से 50 हजार लीटर से ज्यादा एकस्ट्रा न्यूट्रियल अल्कोहल बरामद किया गया था। अप्रैल में अपना ढाबा से 15 ड्रमों में भरा तीन हजार लीटर अल्कोहल बरामद किया था। बनूड़ में हाईवे पर स्थित पटियाला ढाबा, ग्रीन वैष्णों ढाबा और झिलमिल ढाबे से पिछले अगस्त में 14200 लीटर अल्कोहल से भरे 71 ड्रम बरामद किए थे। जुलाई में ही डेराबस्सी के गांव खेड़ी में आबकारी विभाग व पुलिस की टीम ने छापा मारा था और वहां के एक घर से उन्हें हरियाणा की 119 शराब की बोतलें, प्लास्टिक की 95 खाली बोतलें, 31 हजार नकली होलोग्राम, अंग्रेजी और देसी ब्रांड की बोतलों के ढक्कन, शराब की बोतलों के लेबल और प्रेशर पंप बरामद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें