मोहाली। सेक्टर-76 जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में शुक्रवार को विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नुमाइंदों की मौजूदगी में पोलिंग स्टाफ की पहली रैंडमाइजेशन करवाई गई। इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी गुरप्रीत कौर सपरा व अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी साक्षी साहनी मौजूद रहीं। इस दौरान राजनीतिक पार्टियों की तरफ से उठाए गए सवालों के जवाब दिए गए। साथ ही कहा कि चुनावों को सही तरीके से पूरा करवाया जाएगा। एडीसी-कम-अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रक्रिया के बारे में समझाया। वहीं, उन्होंने बताया कि दूसरी रैंडमाइजेशन 30 अप्रैल को होगी। उन्होंने पोलिंग स्टाफ को कहा कि यदि कोई मुलाजिम अपनी ड्यूटी में कोताही बरतता है तो उस पर लोक प्रतिनिधिता एक्ट 1950 की धारा 32 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसमें जुर्माने के साथ साथ दो साल तक की सजा का प्रावधान है। इस मौके पर सहायक कमिश्नर जनरल यशपाल शर्मा, तहसीलदार चुनाव संजय कुमार, भाजपा के खजांची जोगिंदर सिंह कंवर, आप के जिला महासचिव बहादुर सिंह व जिला सचिव सुखदेव सिंह हाजिर थे।