दिव्यांग महिला को दी व्हील चेयर
खरड़। सरबत दा भला हैंडिकैप लोक भलाई संस्था की ओर से गांव मलिकपुर की दिव्यांग महिलाओं सर्बजीत कौर और तराणी को स्पेशल व्हील चेयर व एक ट्राई साइकिल संस्था के जिला प्रधान मनीश कुमार के नेतृत्व में भेंट की गई। राज्य प्रधान गुरविंदर सिंह ने बताया कि संस्था की ओर से अंगहीनों की बड़े स्तर पर मदद की जा रही है। मौके पर गांव के निवासी हरबंस लाल, गुरमीत सिंह, कर्णवीर पंडित, गुरभेज सिंह आदि भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर गांववासियों ने संस्था के सदस्यों का विशेष तौर पर धन्यवाद किया।