फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: डायरिया के तीन दिन में कुंभड़ा से 71 केस, लगातार बढ़ रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। डायरिया के हॉटस्पॉट बने गांव कुंभडा में तीन दिन में 71 मामले आ चुके हैं। अस्पताल में डायरिया से पीड़ित मरीजों के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। कुंभड़ा में जिन घरों में दो मौत हुईं हैं उनके परिवार वाले डायरिया से फेज-6 सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। डायरिया से मृतक पांच साल की बच्ची नैना की बड़ी बहन 13 वर्षीय अंजलि और मृतक 70 वर्षीय बुजुर्ग चंद्र की पत्नी हेमा भी डायरिया से पीड़ित होने पर अस्पताल में भर्ती हो गई है।
विज्ञापन

कुंभड़ां डिस्पेंसरी में वीरवार को 24 मरीज जांच कराने के लिए पहुंचे थे, जिन्हें दवा देकर घर भेज दिया गया। इनमें से एक मरीज सुदेश को अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग गांव कुंभड़ा में लोगों को आशा वर्कर और जल विभाग की टीम की ओर से जागरूक करने में जुटा है। वहीं, लोगों का इस पर कहना है कि प्रशासन यह ध्यान पहले रखता तो दो मौत नहीं होतीं।
प्रशासन अब नालियों को खोद कर पाइप डालने में जुट गया है। यह कदम पहले उठाए होते तो ऐसा नहीं होता। यहां के लोगों ने बताया कि कुंभड़ा गांव में एक पानी का टैंकर रखा गया है। प्रभावित इलाका मौरनी कुआं के पास है। उसके अलावा लोगों को घरों पर क्लोरीन की गोलियां दी जा रही हैं। पानी की टंकी में बैक्टीरिया को मारने वाली दवा डाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें